जहाँ बचपन मिट्टी से खेलते हुए बीता, और सपने आकाश छूने लगे। यह ब्रांड सिर्फ एक व्यवसाय नहीं, मेरे जीवन की कहानियों, संघर्षों और उस आत्मा का प्रतीक है जो हर छोटे कलाकार और ग्रामीण कारीगर में बसती है।
Kalpmaati मेरे लिए केवल मिट्टी नहीं, कल्पना की वो उड़ान है जो एक दीप, एक खिलौना या एक दीवार की सजावट के ज़रिए दिलों तक पहुँचती है।
मैं चाहता हूँ कि Kalpmaati के हर उत्पाद में आपको वो भावनाएँ, मेहनत और आत्मीयता महसूस हो जो इसे खास बनाती है।
यह ब्रांड उन सभी के लिए है जो मिट्टी से जुड़ना चाहते हैं – चाहे वो भारत की हो या भावनाओं की।
आइए, मिलकर कल्पनाओं को माटी में ढालें...
Kalpmaati एक भारतीय हस्तशिल्प ब्रांड है, जो कला, संस्कृति और आत्मीयता को साथ लेकर चलता है। हम मिट्टी से बने उत्पादों, हैंडमेड कैंडल्स, टेराकोटा गिफ्ट्स, होम डेकोर और बच्चों के लिए क्रिएटिव टूल्स बनाते हैं — जो सिर्फ दिखने में सुंदर नहीं, बल्कि आत्मा को छू लेने वाले होते हैं।
हमारा उद्देश्य है:
- स्थानीय कारीगरों को सशक्त बनाना
- हस्तशिल्प को वैश्विक पहचान दिलाना
- हर ग्राहक के घर में माटी की मुस्कान पहुँचाना
हमारे प्रमुख उप-ब्रांड्स:
- "यादों की बत्ती" – कैंडल कलेक्शन
- "मिट्टी का रंग" – टेराकोटा प्रोडक्ट्स
- "दिल से बना" – आर्ट एंड क्राफ्ट
- "माटी के फूल" – होम गार्डन और टॉयज़
- "माटी और मन" – हीलिंग क्ले आर्ट स्टूडियो
Kalpmaati एक सपना है – जहाँ दिल से बना हर उत्पाद, एक कहानी कहता है